सघन वाहन चेकिंग अभियान से हड़कंप
मोहिउद्दीननगर, संस : प्रखंड से गुजरने वाली विभिन्न मार्गो पर शनिवार को दिन भर वाहन चेकिंग अभियान जार
मोहिउद्दीननगर, संस : प्रखंड से गुजरने वाली विभिन्न मार्गो पर शनिवार को दिन भर वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा। जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावे बड़ी संख्या मे सैप व पुलिस के जवान मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश व थानाध्यक्ष रिजवान खां के नेतृत्व मे प्रखंड के हनुमाननगर चौक, कल्याणपुर बस्ती नवटोल ढाला, मदुदाबाद, नवादा मोड़, भदैया, सिवैसिंगपुर सहित कई जगहों पर अलग अलग पुलिस बल ने जांच पड़ताल की। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग, कागजात आदि की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान कई वाहन जप्त किये गए। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों मे ऐसा हड़कंप मचा कि लोगों ने या तो रु ट बदल दिया या फि र संपूर्ण तैयारी के साथ पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर वाहनों की चेकिंग कराई। ज्यादातर मामले हेलमेट, ड्राइविंग लाईसेंस के मिले। जिन्हें चलान काट कर वाहन को जप्त करते हुए मालिक को मुक्त किया गया। इस अभियान मे अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, जेएन त्रिपाठी, उदय सिंह, व्रज किशोर सिंह अलग अलग जगहों पर जमे थे।