डीलरों ने की कमीशन बढ़ाने की मांग
कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के 31 पंचायत के जनवितरण प्रणाली के सौ से अधिक विक्रेताओं की बैठक जिल
By Edited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 09:36 PM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 09:36 PM (IST)
कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के 31 पंचायत के जनवितरण प्रणाली के सौ से अधिक विक्रेताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 12 नवंबर को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान केरोसिन तेल डिपो एवं गोदाम से आवंटित खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति में कठिनाई के संबंध में भी विक्रेताओं ने अपना-अपना मंतव्य दिया। सर्वसम्मति से विक्रेताओं ने प्रति किलो 80 पैसे कमीशन अविलंब देने की मांग की। मौके पर डीलर चंद्रशेखर ठाकुर, नवल गुप्ता, सुरेश महतो, उमेश चौधरी, विजय कुमार ठाकुर, राज कुमार राय, अशोक महतो, रंधीर कुमार, भारत भूषण शर्मा एवं राज किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें