दो सहायकों के सहारे चल रहा अंचल कार्यालय
उजियारपुर, संस : उजियारपुर अंचल कार्यालय महज दो सहायकों के सहारे चल रहा है। ऐसी परिस्थिति में आमजनों
उजियारपुर, संस : उजियारपुर अंचल कार्यालय महज दो सहायकों के सहारे चल रहा है। ऐसी परिस्थिति में आमजनों का कार्य भी बाधित हो रहा है। मोहन कुमार तथा मदन कुमार मंडल नामक कर्मी कार्यालय में सेवा दे रहे है। जबकि 2 सहायक एवं एक प्रधान सहायक का पद रिक्त पड़ा है। इस कारण यहा का कार्य काफ ी प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में कार्यरत दो सहायकों में एक मदन कुमार मंडल नजारत का कार्य देखते है जबकि अन्य सभी काम मोहन कुमार के द्वारा सम्पन्न करवाया जाता है। लोगों को प्रत्येक दिन इससे रूबरू होना पड़ता है। कोई भी कार्य समय से नहीं हो पाता है। इस बाबत विभिन्न राजनीतिक एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम से यहा के खाली सहायकों के पद पर कर्मियों के प्रतिनियुक्ति की मांग की है।