मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाएं
पूसा, संस : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के विकास के लिए घोषित कार्यक्रम बिहार बचाओ बिहार बनाओ के
By Edited By: Published: Wed, 15 Oct 2014 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 15 Oct 2014 06:48 PM (IST)
पूसा, संस : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के विकास के लिए घोषित कार्यक्रम बिहार बचाओ बिहार बनाओ के तहत पूसा प्रखंड के विष्णुपुर बथुआ पंचायत में लोगों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष ध्रुव कुमार पाठक ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अपने अपने पंचायत के बूथ स्तर पर मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे। मौके पर श्याम चौधरी, कमलेश ठाकुर, रंजीत शर्मा, रंजन ठाकुर, धीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, मनीष कुमार, गोविंद जी, श्रीराम ठाकुर, विनय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें