अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़ी भीड़
कल्याणपुर, संस : प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 31 पंचायत से अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के नामांकन हेतु प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए 47 एवं सदस्य पद के लिए एससी में 53, बीसी में 66, ईबीसी में 56, कुल 146 प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा जमा किया। बीसीओ राजाराम ने बताया कि तीन दिनों के नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए कुल 118, कार्यकारिणी सदस्य के 321 लोगों ने नामांकन किया है। उक्त कार्य में प्रखंड के पदाधिकारी इंद्र कुमार झा, दुर्गा नंद झा, श्याम कुमार साह, चौधरी चंद्रमणि, राजेश कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद देव, भाष्कर कुमार आदि सहयोग कर रहे थे। वहीं प्रमुख लोगों में पूर्व मुखिया बैजू साह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संदीप राय, पूर्व जिला पार्षद गीता सिंह, सोरमार से ब्रजेश रोशन एवं अजना से हिमांशु शेखर, रतवारा से एजाज अहमद, अफताब आलम, इसरार अहमद, बरहेता से हरिश कुमार देव, ध्रुवगामा से अनुरोध कुमार, तीरा से दीपक कुमार ठाकुर, पुरुषोत्तमपुर से कविता कुमारी, कल्याणपुर से रजनीश कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा, फुलहारा से राजा जी उर्फ प्रकाश कुमार, सिमरिया से वृजनंदन यादव आदि शामिल हैं। इन सबों के साथ गीताकार विद्यासागर, उमेश कुमार, रंजीत कुमार, राम जनन सहनी, रामचंद्र सहनी, ललन ठाकुर, राजीव ठाकुर, टूनटून ठाकुर, मो. खलील, सुरेश महतो, गौतम कुमार, राम बाबू ठाकुर, राजीव ठाकुर आदि मौजूद थे। बीडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच 29 सितंबर को नामांकन वापसी एवं अभ्यर्थिता वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन 23 सितंबर को, चुनाव आठ अक्टूबर को, मतगणना नौ अक्टूबर को कल्याणपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में होगा। पूरे प्रखंड क्षेत्र में 62 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
उजियारपुर, संस : प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों की पैक्स समितियों में अध्यक्ष तथा सदस्य के चुनाव को लेकर जारी नामंाकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को दोनों पद को मिलाकर 222 लोगों ने नामाकन पत्र दाखिल किया। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए 44 लोगों ने नामाकन पत्र सौंपा। जबकि सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी की महिला सदस्य के लिए 15, पुरूष 17, पिछड़ी जाति के पुरूष 20, महिला 15 अतिपिछड़ा से महिला 14, पुरूष 19 एवं सामान्य कोटि से महिला 35 तथा पुरूष 43 ने अपना नामाकन पत्र भरा। जानकारी देते हुए बीडीओ भृगुनाथ सिंह ने कहा कि अबतक भरे गये नामंाकन के मुताबिक 384 लोगों ने नामंाकन कराया है। जिनमें 88 लोगों ने अध्यक्ष पद हेतु पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने सातनपुर, बैकुण्ठपुर ब्रहण्डा, बेलामेघ, पतैली पूर्वी तथा चैता उतरी पंचायत पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार के नामाकन की बात कही है। जिसे संवीक्षा के बाद निर्विरोध चुनाव होने की प्रबल संभावना व्यक्त की है।
वारिसनगर, संस : पैक्स चुनाव के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 26 तथा सदस्य पद के लिए 294 अभ्यर्थियों ने नामाकन किया। इस तरह अध्यक्ष पद पर कुल 57 तथा सदस्य पद पर कुल 366 अभ्यर्थियों ने नामाकन किया है। हालाकि अब नामाकन के अंतिम दिन गोही से विपिन कुमार ठाकुर, डरसुर से अजय कुमार सिंह तथा लखनपट्टी से चन्द्रशेखर झा का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं सदस्य पद के लिए गोही से भी सभी निर्विरोध रह गए हैं। अध्यक्ष पद में धुरलख से दीप नारायण राय, मनियारपुर से श्याम कुमार महतो, रामदयाल राय, रहुआ पूर्वी से महेंद्र ठाकुर, तारिक मतीन अंसारी, बसंतपुर रमणी से विजय कुमार चौधरी, शकर चौधरी, फू लेन्द्र चौधरी, शाति देवी, शेखोपुर से शैलेन्द्र कुमार सिंह, मथुरापुर से जीतेन्द्र कुशवाहा, हासा से जीवछ महतो, मुकेश कुमार साह, रामबहादुर पासवान, मोहीउद्दीनपुर से अविलेश पाडेय, राम कुमार पाडेय, सतमलपुर से भोला महतो, चन्दन कुमार सिंह, रामदास कुमार, छतनेश्वर से सुरेन्द्र राय, रायपुर से प्रभात कुमार पंकज, लाल बहादुर राय, पुरनाही मो इदरिश, सरिता देवी, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार राय ने नामाकन दाखिल किया है।
खानपुर, संस : पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए लोगों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में विनय कुमार सिंह, सूर्य देव प्रसाद, प्रेम लता देवी, रामशंकर सिंह, शिव नारायण महतो, पशुपति गिरि आदि शामिल हैं।