नहीं रहे साहित्यकार भोला बाबू
दलसिंहसराय, संस : साहित्यकार भोला प्रसाद वर्मा 'शास्त्री' का निधन शुक्रवार की रात हो गया। वे 90 वर्ष के थे। अपने पीछे वे तीन पुत्रों समेत एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भोला बाबू के निधन पर शनिवार को चांद मुसाफिर की अध्यक्षता में वीआइपी कॉलोनी में एक शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर शिव शंकर वर्मा, अमर कुमार, प्रवीण प्रियदर्शी, मनोज कुमार, संजीव नैपुरी, अंगद सिंह, सुनील केजरीवाल, रणधीर कुमार, आशिक इकबाल, संतोष सिंह सहित अन्य ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन पर जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, पूर्व मंत्री राम लखन महतो, विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, विजयवंत कुमार चौधरी, सामंत कुमार चौधरी, पूर्व एडीजे नागेंद्रनाथ चौधरी, विजय शंकर पोद्दार, अधिवक्ता नवल किशोर सिंह, रामसागर महतो, जगन्नाथ झा, सत्य नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, भाजपा के शंभू प्रसाद साह, संतोष कुमार सुरेका, धीरेंद्र कुमार सिंह, डा. चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।