पीड़ितों को राशि भेजने का निर्णय
By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 01:41 AM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 01:41 AM (IST)
दलसिंहसराय, संस : नगर भाजपाध्यक्ष के आवास पर सोमवार की देर रात नगर मंडल के सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमे जम्मू व काश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता में राशि संग्रहित कर प्रधानमंत्री के राहतकोष में भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामकुमार लाल, अजय अग्रवाल, श्याम कुमार लाल, दीपक कुमार डोकानिया, दिलीप कुमार साह, रंजीत कुमार व संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सुरेन्द्र पासवान ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें