करंट से बिजली मिस्त्री झुलसा
By Edited By: Published: Thu, 04 Sep 2014 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 04 Sep 2014 07:47 PM (IST)
ताजपुर, संस : थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक पर गुरुवार को एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गयी। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया। तत्क्षण उसे स्थानीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहा से उसे समस्तीपुर रेफ र कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोल्ड स्टोरेज चौक पर अवस्थित पोल के उपर से 33 हजार का तार का तार गुजर रहा है। उसके नीचे ग्यारह हजार वोल्ट का तार लगा है। ग्यारह हजार की विद्युत धारा वाली तार में आयी खराबी को ठीक करने उस पोल पर कोठिया निवासी बिजली मिस्त्री लखिन्द्र चौधरी (40) चढ़ा। बिजली का तार ठीक करने जैसे ही वह तार के संपर्क में आया कि उसे करंट लग गई। धड़ाम से वह पोल से नीचे पान की गुमटी पर गिरा। वहा पर खड़े लोग दौड़कर उसे उठा कर रेफरल अस्पताल ले गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे समस्तीपुर रेफ र कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें