रोसड़ा प्रमुख के आवास पर हमला, फायरिंग
रोसड़ा, संस : रोसड़ा प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह के थतिया गाव स्थित घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। लेकिन प्रमुख पति एवं परिजनों के ललकार पर सभी फायरिंग करते हुए भागने लगे। भाग रहे दो युवको को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में शहर के ढाव मुहल्ला के कुन्दन कुमार एवं गुड्डू कुमार शामिल हैं जबकि थतिया निवासी हेमचन्द्र सिंह उर्फ भानु प्रताप सिंह तथा सुभाष प्रसाद सिंह एवं अन्य 4-5 अज्ञात लोग भागने में सफल रहे। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह के पति और अधिवक्ता संघ रोसड़ा के महासचिव भूपेन्द्र नारायण सिंह 'सुमन' द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी संख्या-272/14 में कहा गया है कि भानु सिंह द्वारा उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के साजिश की योजना बनाई गई थी और उसी के तहत आग्नेयास्त्र से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे अभियुक्तों द्वारा जान मारने की धकमी दी जा रही थी। उन्होंने पकड़े गए गए युवक द्वारा इस बात को स्वीकार करने का दावा करने की बात बताते हुए रोसड़ा पुलिस से आवश्यक कार्रवाई एवं जान-माल के सुरक्षा का गुहार लगाई है।