तो सिवान के मैरवा में कैद थी 'कालेज गर्ल'
समस्तीपुर, संस: लगातार पांच दिनों तक अपनों के हवस की शिकार युवती द्वारा स्थानीय राजकीय रेल थाना पुलिस को दिए गए बयान के बाद घटना की हकीकत परत दर परत सामने आई है। सबसे बड़ा सच यह सामने आया कि आरोपियों ने सिवान स्थित कॉलेज के पार्क से जब स्नातक पार्ट की छात्रा को उठाया तो उसे ज्यादा दूर तक नहीं ले गए। शहर से सटे मैरवा में ही कैद कर रखा। वहां एक अंधेरे कमरे में युवती को इस तरह से रखा गया कि उसकी आवाज बाहर तक ना जाए। पुलिस को हवस की शिकार लड़की ने साफ किया है कि जिस कमरे उसे रखा गया है वह काफी बड़ा था बिल्कुल हॉल की तरह। अंधेरा इस कदर था कि उससे निकलना मुश्किल था। छात्रा ने यह साफ किया है कि जब वह कालेज गई थी तो उसके पीछे से उसके अपने लग गए थे। ये अपने कोई और नहीं थे। ये वे लोग थे जिन लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक उसके भाभी के भाइयों की बुरी नजर उस पर थी। कहा यह है कि उसके भाभी के भाई उसके चचेरे भाई से मिले थे। उसे तनिक भी इस बात का एहसास न था कि खुद का चचेरा भाई ही बहन की इज्जत का दुश्मन होगा। पुलिस को मामले में कई सुराग हाथ लगे है। लेकिन, पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सवाल यह है कि छात्रा को न्याय मिल जाए और आरोपी पकड़े जाए। प्रारंभिक तौर पर छात्रा का बयान दर्ज करने के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जीआरपी ने युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं उसके बयान को सिवान नगर थाने की पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिवान पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच के बाद इस मामले में कई और सच सामने आएंगे।
ऐसे हुई वारदात
गोपालगंज की लड़की राय दरोगा राय कालेज, सिवान में पढ़ती थी। 23 जुलाई 2014 की सुबह बीए पार्ट टू में एडमिशन के लिए घर से निकली थी। इसी क्रम में सिवान नगर थाना के नजदीक पार्क के सामने से उसे दो बाइक से चार युवकों ने घेर लिया। इसके बाद एक बाइक पर उसे जबरन बिठा लिया। व मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद सिवान के मैरवा में उसे हालनुमा कमरे कैद कर लिया। इसके बाद चारों ने उसके शरीर को नोचा। इस दौरान उसके साथ सभी ने पांच दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 27 जुलाई को बलात्कार करने के बाद उसे जबरन नशीली दवा पिला दिया गया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। 28 जुलाई को छात्रा बेहोशी अवस्था में समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर मिली। जिसे आरपीएफ की मदद से रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुई घटना रेल पुलिस को सुनाई।
वर्जन
गोपालगंज की कालेज छात्रा बेहोशी हालत में जंक्शन पर मिली थी। इसके बाद उसे रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन के समक्ष छात्रा का बयान दर्ज किया गया। वहीं छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही छात्रा के बयान को दर्ज कर कार्रवाई के लिए सिवान थाना भेज दिया गया है।
संजय सिंह, थानाध्यक्ष,
राजकीय रेल थाना, समस्तीपुर।