गैर इरादतन हत्या में मामा गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sat, 05 Jul 2014 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jul 2014 10:48 PM (IST)
विभूतिपुर, संस : थाना क्षेत्र के केराय गांव निवासी राम बालक राय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 10 अप्रैल को अंगारघाट के विरनामा का राजा कुमार अपने ननिहाल चला गया था। जहां खेल-खेल में पिस्तौल से गोली चल जाने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में 10 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। सूत्रों ने बताया है कि फेंके हई स्थिति में पिस्तौल उठाकर वह खेलने लगा था। इसी बीच गोली चल जाने से उसकी मौत हो गई थी। अनुसंधानक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बालक राजा कुमार की मौत के मामले में उसके मामा को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्योंकि वह पिस्तौल उसी का था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें