राशन कार्ड व अनाज वितरण का मुद्दा रहा गर्म
बेनीपंट्टी (मधुबनी), संस : प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख अन्नू देवी की अध्यक्षता में टीपीसी भवन में शनिवार को हुई। जिसमें सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज वितरण में डीलर के द्वारा गेहूं व चावल लाभुकों को कम दिए जाने व अधिक राशि लिए जाने तथा वंचित परिवारों को राशन कार्ड दिए जाने पर जोर दिया गया।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यशैली पर सदस्यों ने कई सवाल उठाए। बैठक में बाढ़ सुरक्षा तैयारी, दवा की व्यवस्था, अनाज की भंडारण, नाव की प्रबंध किए जाने पर बल दिया। एमओ रश्कि मूर्म की जमकर खिंचाई की। विभिन्न योजनाओं, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास की समीक्षा किया गया।
बैठक में बीडीओ मंडन मिश्र उपप्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, सीओ त्रिलोक झा, ललित सिंह, काशीनाथ झा मंगल, बचनू मंडल, संतोष महथा, कार्तिक झा, परवेज आलम, रीता देवी, मंगनू झा, प्रभात कुमार कर्ण, प्रीतम यादव, अजीत पासवान, दाई जी देवी, दुलरिया देवी, भोगेन्द्र मंडल, रामसंजीवन यादव, मिन्नी मिश्रा, अमरजीत झा, पंकज झा, अन्नपूर्णा देवी, राजकुमारी देवी, रीता देवी, किरण देवी, बबलू राम सहित कई मुखिया व पंसस ने विचार प्रकट किए।