Move to Jagran APP

एक नोट, कमल पर वोट कार्यक्रम परवान पर

By Edited By: Published: Mon, 17 Feb 2014 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2014 11:15 PM (IST)
एक नोट, कमल पर वोट कार्यक्रम परवान पर

जेएनएन, समस्तीपुर : भाजपा द्वारा आयोजित एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम धीरे-धीरे परवान चढ़ता जा रहा है। प्रखंड से लेकर गांव तक इसकी धूम है।

loksabha election banner

हसनपुर : बिथान के कार्यकर्ताओं ने एक नोट कमल पर वोट अभियान के तहत भाजपा नेत्री सुनीता सिंह के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया। इस अभियान के तहत पूरे बिथान बाजार का भ्रमण कर एक नोट कमल पर वोट के लिये घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार महतो, संजय गुप्ता, धनंजय झा, पंकज मुखिया, फुलेश्वर यादव, गंगा विष्णु मालाकार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

शाहपुरपटोरी : कार्यक्रम की शुरूआत सिनेमा चौक से शुरू की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज माझी ने की। इसमें रामभवन चौधरी, केदार प्रसाद खटोड़, दिनेश्वर चौधरी, रामवरण ठाकुर, कैलाश ठाकुर, उदय चौधरी, डा. दीपनारायण चौधरी, चतुर्भुज साह, डा. प्रेम कुमार चौधरी, शशिभूशण चौधरी आदि मौजूद रहे।

उजियारपुर, संस : कार्यक्रम की शुरूआत भगवानपुर कमला पंचायत में पंचायत अध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी, रविन्द्र प्रसाद मधुकर, सत्यदेव सहनी, जयनारायण सिंह, इन्द्रकात मिश्र, निरंजन प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, देवेन्द्र सिंह, जनार्दन मिश्र, चुनचुन सिंह आदि मौजूद थे। मालती पंचायत में अशोक कुमार सिंह, ललितेश्वर पासवान, विनोद राय, उमेशचन्द्र राम, अजय कुमार मिश्र, रामसज्जन सिन्हा, शशिन्द्र मिश्र आदि ने लोगों से नोट और वोट मागा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.