108 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
जाप्र, सरायरंजन (समस्तीपुर) : प्रखंड के सरायरंजन डीह स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को अष्टयाम यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस यज्ञ को ले 108 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली। सरैयापुल स्थित जमुआरी नदी से शुरू हुयी कलश यात्रा सरायरंजन बाजार के मुख्य मागरें से गुजरती हुयी पुन: यज्ञ स्थल पर समाप्त हुयी। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। इस यज्ञ में दर्जन भर कीर्तन मंडलियां यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाने में जुटी हैं। वहीं यज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चार एवं भजन-संकीर्तन से सरायरंजन समेत आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा है। यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य यजमान हनुमान सेवक मुंशीलाल राय के अलावा धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ कारी राय, विवेकानंद, नवीन कुमार शर्मा, छोटू कुमार राय, गुंजन कुमार राय, मिश्रीलाल, गोपी कुमार राय, लव कुमार, कुश कुमार, संतोष कुमार राय आदि सक्रिय हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर