क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत कार्यकारिणी की हुई बैठक
सहरसा। रविवार को शहर के शंकर चौक स्थित विवाह भवन में क्रीडा भारती उत्तर बिहार प्रान्त
सहरसा। रविवार को शहर के शंकर चौक स्थित विवाह भवन में क्रीडा भारती उत्तर बिहार प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी ने क्रीडा भारती को राष्ट्रभक्त खिलाडियों का निर्माण करनेवाला संगठन बताते हुए ओलम्पिक पदक विजेता खिलाडियों की अच्छी टीम 2020 तक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि क्रीडा भारती सुपौल, सहरसा, नवगछिया, मधुबनी, छपरा, सीवान, गोपालगंज, पूर्णिया, कटिहार में अच्छा कार्य करते हुए पंचसूत्री कार्यक्रम एवं क्रीडा केन्द्र चला रही है। इसे प्रखंड स्तर तक इस वर्ष के अंत तक ले जाने का आहवान उन्होंने किया। कार्यक्रम को प्रान्त प्रचारक राम कुमार ने संबोधित करते हुए उपस्थित क्रीडा प्रेमी सज्ज्नों से अपने बच्चों को खेल मैदान भेजने का आहवान किया। क्रीडा भारती को साधुवाद देते हुए उर्जावान बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी एवं प्रान्त प्रचारक राम कुमार को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग एवं शॉल् के साथ पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मंच् संचालन प्रान्त मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने किया। राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी ने ब्रह्मदेव कामत को विभाग संयोजक, शंभू कुमार ¨सह को जिलाध्यक्ष, रणवीर ¨सह उपाध्यक्ष, मनोरंजन ¨सह मंत्री, विकास कुमार सह मंत्री, मनोरंजन झा कोषाध्यक्ष, बेचन कुमार कार्यालय मंत्री के अलावा वीरेन्द्र मंडल, सुमन गुप्ता, प्रमोद झा, अशेाक चौधरी, नारायण झा, कुन्दन कुमार, प्रभाकर ¨सह, अनिल कुमार, शंभू कुमार सदस्य घोषित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो संग्राम ¨सह, उदाहरण भगत, वीरेन्द्र कुमार, सागर राय, शंकर, उदय, शंभू, मनोज, तेजबहादुर ने सराहनीय भूमिका निभायी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शंभू कुमार ¨सह ने किया।