कर्तव्यहीनता के आरोप में बनगांव थानाध्यक्ष निलंबित
सहरसा। बनगांव थानाध्यक्ष पर विभागीय अधिकारियों की अवहेलना थानाध्यक्ष को महंगा पड़ा। कर्तव्यहीनता के आ
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:37 PM (IST)
सहरसा। बनगांव थानाध्यक्ष पर विभागीय अधिकारियों की अवहेलना थानाध्यक्ष को महंगा पड़ा। कर्तव्यहीनता के आरोप में बनगांव थानाध्यक्ष प्रभाष कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी एसपी सह एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश को अवहेलना करना तथा शराब माफियाओं से सांठ - गांठ करने का आरोप बनगांव थानाध्यक्ष प्रभाष कुमार पर लगा था। इसी मामले को लेकर विभागीय अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से बनगांव थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। बनगांव थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में किसी की अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गयी है। निलंबित थानाध्यक्ष पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लगे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें