जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का लगा रहा तांता
सहरसा। शहीद संजीव कुमार के अंतिम दर्शन को लोगों के अलावा जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकाि
सहरसा। शहीद संजीव कुमार के अंतिम दर्शन को लोगों के अलावा जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का तांता लगा रहा। सुबह से ही लोगों की भीड़ तिलाठी गांव में जुटनी शुरू हो गयी। सुबह साढे नौ बजे फूलों से सजे वाहन पर भारतीय सेना के जवान शहीद संजीव का पार्थिव शरीर पहुंचा। जहां भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। शहीद संजीव के पार्थिव शरीर पर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा लोगों को इनकी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सर्वप्रथम भारतीय सेना के कर्नल सतीश दीक्षित पहुंचे जहां उन्होंने शहीद को सलामी दी। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने फाय¨रग कर उन्हें सलामी दिया। इसके बाद जिलाधिकारी विनोद ¨सह गुंजियाल एवं एसपी अश्विनी कुमार ने भी बारी-बारी से शहीद को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इससे पहले सिमरी एसडीओ सुमन कुमार साह एवं एसडीपीओ अजय नारायण यादव, ओएसडी अनिल कुमार पांडेय ने शहीद पर पुष्प अर्पित किया। विधायक नीरज कुमार बबलू ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवान संजीव ने इतिहास रच दिया। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूर्व विधायक संजीव कुमार झा एवं सुरेन्द्र यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला परिषद अध्यक्ष अरहुल देवी, उपाध्यक्ष छत्री यादव, जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण, धीरेन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन, भाजपा नेता नीरज गुप्ता, अरविन्द ¨सह, सवर्ण आयेाग के पूर्व सदस्य ई. नरेन्द्र कुमार ¨सह, जाप के युवाध्यक्ष रंजन यादव, शशि यादव, प्रवक्ता शैलेन्द्र शेखर, गगन ठाकुर, बबलू पासवान, मुखिया साईना प्रवीण, मंजू देवी, दिनेश, पूर्व मुखिया शिवनारायण सादा, एआईएसएफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंकर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर यादव, सरपंच मो. उस्मान, प्रगति क्लासेस के निदेशक नंदन, केडी किशन, अभिनंदन यादव आदि ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि धन्य है तिलाठी गांव जिसने संजीव जैसे वीर को जन्म दिया।