तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य में नियमों की अनदेखी
सहरसा। पूर्वी कोसी तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य में प्राक्कलन व नियमों की अनदेखी करने का मामला प्र
सहरसा। पूर्वी कोसी तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य में प्राक्कलन व नियमों की अनदेखी करने का मामला प्रकाश में आया है। बलवा गांव से पश्चिम 78.60 किमी स्पर की मजबूती एवं मुख्य तटबंध की सुरक्षा के लिए चल रहे बोल्डर क्रे¨टग में बोल्डर की संख्या मान्य मापदंडों के अनुरूप नहीं देने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि स्पर के अप एवं डाउन स्ट्रीम में लगभग 1800 एमक्यू बोल्डर बिछाना है। जिसमें अबतक एक लेयर लगभग दो सौ मीटर में बिछाया गया है। जबकि इसे तीन लेयर में बिछाना है। स्थानीय लोगों के अनुसार बोल्डर के तार जाल में बोल्डरों के बीच गैप अधिक है। बलवा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। कनीय अभियंता किशोर कुणाल ने बताया कि 12 ह•ार नॉयलन क्रेट भी बिछाया जाएगा। ग्रामीण विजय कुमार ¨सह, पहाडपुर के मो. समसुल आदि ने बड़े पैमाने पर अनियमितता और सरकारी राशि के बंदरबांट की बात कही। लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
- तीन लेयर में बोल्डर का काम किया जाना है। स्थलीय जांच में अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
महेन्द्र चौधरी
चेयरमेन
ऐन्टीरोजन फोर्स,
जलसंसाधन विभाग