साधुओं में बांटे कंबल
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। मकर सं
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। मकर संक्रांति के मौके पर सहुरिया पश्चिम पंचायत के ठाकुरबाड़ी स्थान बखरी में पंचायत के मुखिया वीना कुमारी के सौजन्य से 101 साधुओं के बीच भंडारा कराया गया एवं उनके बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित साधुओं को सम्बोधित करते हुए मुखिया ने कही कि साधुओं का सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। हर पर्व में पंचायत के किसी भाग में लोगों की सेवा करना ही जनप्रतिनिधि का उद्देश्य होता है। पंचायत के विकास के साथ-साथ लोगों की हर समस्या का समाधान करना ही असली सेवा है। इस मौके पर छात्र राजद के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, विशाल कुमार, संजय यादव, विलास यादव, अनिल यादव समेत वार्ड सदस्य एवं सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।