छह अवैध वेंडर पकड़े गए
सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा रेलखंड में ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे छह अवैध वे
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 06:00 PM (IST)
सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा रेलखंड में ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे छह अवैध वेंडर को रेल सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ा, जिसे रेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को सहरसा रेलखंड में चलाए गए चेंकिग अभियान के दौरान गरीब रथ एवं राज्यरानी एक्सप्रेस में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते छह वेंडरों को पकड़ा गया। जिसके विरूद्ध रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सबों को रेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरपीएफ द्वारा चलाए गए इस अभियान से अवैध वेंडरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें