पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा लूटपाट का अभियुक्त
पतरधट : गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस के आंख के सामने से थाने से भाग निकला। गुरुवार को यह कारनामा पतरघट ओप
पतरधट : गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस के आंख के सामने से थाने से भाग निकला। गुरुवार को यह कारनामा पतरघट ओपी में हुआ। लूटपाट व गोलीबारी का आरोपी थाने से भाग निकला। अब पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही है।
जानकारी के अनुसार जम्हरा बलतोरा निवासी रंजीत सादा सहित लालसादा पीकू सादा और वालेश्वर साद पर जयराम महतो ने मारपीट कर लूटपाट करने, महिला के साथ अभद्र व्यवहार के साथ-साथ अवैध आग्नेयास्त्र से जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण के बाद उसके गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। अनि शिवकुमार ¨सह ने कहा कि उच्च पदाधिकारी के निर्देश पर अभियुक्त रंजीत सादा को बुधवार को देर शाम गिरफ्तार कर ओपी में रखा गया था। गुरुवार को सबेरे रंजीत सादा तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। उसे ओपी स्थित चबूतरा पर रखा गया। उस समय ओपी में कुछ लोगों की भीड़ लगी। इसी का लाभ उठाकर अभियुक्त फरार हो गया। ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने कहा कि वे ओपी से बाहर हैं। अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। ओपी लौटने के बाद उक्त मामला का पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। फरारी के शीध्र गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।