आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जा
सहरसा। गोलमा पूर्वी पंचायत के भागवतपुर बस्ती में कई वर्ष पूर्व बने आंगनबाड़ी केन्द्र पर स्थानीय लोगो
सहरसा। गोलमा पूर्वी पंचायत के भागवतपुर बस्ती में कई वर्ष पूर्व बने आंगनबाड़ी केन्द्र पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर अपना बसेरा बना लिया है।
जानकारी के अनुसार, उक्त प्रखंड में 97 आंगनबाड़ी केन्द्र है। जबकि गोलमा पूर्वी में आंगनबाड़ी केन्द्र की संख्या दस है। अधिकतर केन्द्र को अपना भवन नहीं है। या तो केन्द्र भाड़े पर चल रहा है या सेविका के घर पर। स्थानीय लोगों की मानें तो सरकारी स्तर पर यह आंगनबाड़ी केन्द्र एक व्यक्ति द्वारा लगभग छह वर्ष पहले बनाया गया था। लेकिन विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया। तबसे स्थानीय लोग इस पर अपना निवास बना लिया है।
सरकारी आदेश का कर रहे अनदेखी
जिलाधिकारी ने सरकारी भवन या जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिये अंचल अधिकारी को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के अनुसार सभी पंचायत के विकास मित्र को सरकारी भवन या जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करनेवालों की सूची अंचल अधिकारी को देना था। तथा अंचलाधिकारी अपने कर्मचारियों से इसकी जांच कराकर सरकारी जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई करना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जबकि प्रखंड के कई पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है।
क्या कहते हैं अंचलाधिकारी
विकास मित्र को तो निर्देश दिया गया था। लेकिन इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। सरकारी भवन एवं जमीन पर अवैध कब्जा किया जाना अपराध है। इसकी जानकारी लेते हुए विधि संगत कार्यवाही की जाएगी।
-सुमंतनाथ, सीओ
क्या कहते हैं बीडीओ
आंगनबाड़ी केन्द्र के अवैध
कब्जा के संबंध में कोई पता नहीं है। वे पर्यवेक्षिका से जानकारी प्राप्त करने बाद ही कुछ बता सकते हैं। अगर ऐसा है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन को अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाएगा।
-कर्पूरी ठाकुर, बीडीओ