Move to Jagran APP

पूर्व सांसद ने की बहदुरा घटना की ¨नदा

पूर्णिया। बहदुरा गांव की घटना एक पक्ष को बर्बाद करने की बड़ी साजिश थी इसकी जितनी ¨नदा की जाए कम है। उ

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 09:51 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 09:51 PM (IST)
पूर्व सांसद ने की बहदुरा घटना की ¨नदा

पूर्णिया। बहदुरा गांव की घटना एक पक्ष को बर्बाद करने की बड़ी साजिश थी इसकी जितनी ¨नदा की जाए कम है। उसपर प्रशासन द्वारा दोषियों को गिरफ्तार नहीं करना, प्रशासन की भी मिलीभगत लगती है। उक्त बातें बहदुरा मंदिर की घटना के बाद गांव को दौरा करने पहुंचे पूर्व सांसद उदय ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह ने बहदुरा में कही। उन्होंने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां की घटना को देखकर लगता है कि सरकार एवं प्रशासन के इशारे पर एक पक्ष को फंसाने की कोशिश थी, जो यहां के एक पक्ष के लोगों के कारण नाकाम हो गया। यहां बाहुल्य वर्ग को फंसाने की एक बड़ी साजिश थी। तब प्रशासन बिना जांच किए ही एक पक्ष को बर्बाद करने की लगातार धमकियां दी जा रही थी। आज जब मामले का खुलासा हो गया है कि दोषी कौन है, प्रशासन उन्हें क्यों नहीं जेल में डाल रही है। इससे यही साबित हो रहा है कि इसमें कहीं न कहीं सरकार का भी हाथ है जो प्रशासन के हाथ बांध रखे हैं। उन्होंने यहां के बाहुल्य वर्ग के लोगों को धन्यवाद दिया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी संयम से काम लिया। दूसरी बात और भी आश्चर्यजनक है कि उल्टा बाहुल्य वर्ग पर दो-दो मामला दर्ज कर झूठे मुकदमे में फंसा दिया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग किया कि वह बाहुल्य वर्ग पर किए गए मामले वापस ले। मौके पर मुखिया नेपाली ¨सह उर्फ मनीष कुमार ¨सह ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करे। अभी तक प्रशासन ने मात्र एक को गिरफ्तार किया है, जबकि असली सरगना तथा दोषी पुलिस के शिकंजे से बाहर है। इस अवसर पर जिला भाजपा युवा अध्यक्ष अजीत सिह उर्फ राजू ¨सह, भाजपा के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज राय, जिला महामंत्री राजू मंडल, पूर्व भाजपा उम्मीदवार चंदन ¨सह, परमानंद मंडल, प्रखंड भाजपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, युवाध्यक्ष विजय महतो, रूपौली भाजपा प्रभारी निहारचंदजी, मनोज ¨सह, विष्णुदेव जायसवाल, गोपाल गुप्ता, ममता देवी, अर¨वद साह, नीतीश झा, चंदन साह, विजेंद्र यादव, चंद्रभूषण झा, कृष्ण कुमार, युवराज मंडल, दिनेश कुमार दिनकर, दिनेश यादव, संतोष गुप्ता, बलराम रजक, प्रमेंद्र गुप्ता, महेश्वर साह, विष्णुदेव ¨सह यादव, श्याम मंडल, संतोष जी, ध्रुव ¨सह, छोटू कुमार ¨सह सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.