पिस्टल से मुखिया को मारी गयी थी गोली
सहरसा। सिहौल पंचायत के निवर्तमान मुखिया सह राजद नेता अनिल कुमार मुखिया की हत्या अपराधियों ने नाईन एम
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 06:18 PM (IST)
सहरसा। सिहौल पंचायत के निवर्तमान मुखिया सह राजद नेता अनिल कुमार मुखिया की हत्या अपराधियों ने नाईन एमएम की पिस्टल से की थी। घटनास्थल से बरामद खोखा से इसकी आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पाएगा कि अपराधियों ने किस हथियार का प्रयोग किया। घटना स्थल से बरामद खोखा के बाद पुलिस इस बात की भी जांच शुरु कर दिया है कि अपराधियों के पास नाईन एमएम पिस्टल कहां से आया तथा इसके पीछे किस गिरोह का हाथ है तथा इस हत्याकांड में पेशावर अपराधी तो शामिल नहीं था।
...
घटनास्थल से बरामद खोखा नाइन एमएम पिस्टल का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पाएगा।
मो. सरवर आलम
थानाध्यक्ष, बिहरा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें