अंतिम संस्कार में नेताओं का लगा तांता
सहरसा। निवर्तमान मुखिया सह राजद नेता अनिल कुमार मुखिया के हत्या बाद शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार म
सहरसा। निवर्तमान मुखिया सह राजद नेता अनिल कुमार मुखिया के हत्या बाद शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग करते रहने का भरोसा दिलाया। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफुर, विधायक रत्नेश सादा, जदयू जिला अध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, राजद जिलाध्यक्ष मो. जफर आलम, पूर्व राजद जिला अध्यक्ष मो. ताहिर, राजद नेता रंजीत यादव, जदयू नेता रंजीत ¨सह बबलू, शिवशंकर विक्रांत, मुखिया अर¨वद यादव, भूपेन्दर यादव, दीपक यादव, शमशाद, पूर्व मुखिया अनिल राम, रघुनाथ यादव, उमेश मुखिया, मनोज यादव आदि सैकड़ों लोगों ने मुखिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर एसडीओ जहांगीर आलम एएसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास एबिहरा थानाध्यक्ष मो. सरवर आलम समेत दर्जनों पुलिस जवान घंटों कैंप किये रहे। हालांकि बिहरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दर्जन पुलिस जवान मुखिया के घर पर कैंप किये हुए हैं।