हड़ताल का रहा मिला-जुला असर
सहरसा। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ देश व्यापी हड़ताल का
सहरसा। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ देश व्यापी हड़ताल का प्रखंड क्षेत्र में मिला जुला असर रहा। आंदोलनकारियों द्वारा जहां पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम कर रेल परिचालन बाधित किया गया। वहीं सभी डाकघर पूर्ण तया ठप रहा। सरकार की मजदूर विरोधी, गरीब विरोधी नीति, महंगाई, भ्रष्टाचार, भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों पर किये गये हमला ट्रेड यूनियनों के अधिकार के हनन करने समेत 12 सूत्री मांगों को ले किये गये इस हड़ताल में आंदोलनकारियों सुपौल से सहरसा की ओर जा रही सवारी गाड़ी को पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर जाम कर रेल परिचालन को बाधित कर दिया। सूचना मिलते ही पंचगछिया रेलवे स्टेशन पहुंचे बिहरा थानाध्यक्ष मो. सरवर आलम के अथक प्रयास के बाद आंदोलनकारियों ने जाम हटा रेल परिचालन बहाल किया। इस बीच लगभग आधे घंटे तक रेल चक्का जाम रहने से यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। वहीं पंचगछिया उप डाकघर के अधीनस्थ 19 डाकघर के सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सभी डाकघर पूर्णतया बंद रहा।