कोसी के जलस्तर में वृद्धि, कोपरिया में बढ़ा दवाब
सहरसा। नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गयी ह
सहरसा। नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गयी है। कोसी बराज के निकट कोसी नदी का जलस्तर मंगलवार के शाम तक दो लाख 11 हजार चार सौ पच्चास क्यूसेक दर्ज किया गया। जबकि कोसी नदी के जलस्तर में कमी लाने के लिए पूर्वी कोसी नहर में दस हजार क्यूसेक और पश्चिमी कोसी नहर में दो हजार पांच सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कोसी नदी का डिस्चार्ज इस बार बाढ़ अवधि का सबसे अधिक है। कोसी नदी में जलस्तर का बहाव एक लाख 99 हजार हो रहा है। शेष पानी नहर में बहाव हो रहा है। पूर्वी कोसी तटबंध के मुख्य अभियंन्ता प्रकाश दास ने बताया कि जल निकासी के लिए कोसी बराज के छप्पन फाटक में से सत्ताईस फाटक को खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध पर चौकसी बढा दी गयी है। उन्होंने ये भी बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध के कोपरिया डिविजन के अन्तर्गत 17.25 किलोमीटर के स्पर पर पानी का दबाव बना हुआ है। जहां अभियंताओं द्वारा सुरक्षात्मक कार्य हेतु कैम्प किया जा रहा है। जबकि दोनों तटबंध सुरक्षित है।