डीएम का निरीक्षण, नहीं मिलें सीओ-बीडीओ
सहरसा। जिलाधिकारी विनोद कुमार गुंजियार एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहांगीर आलम ने शुक्रवार को प्रखंड क
सहरसा। जिलाधिकारी विनोद कुमार गुंजियार एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहांगीर आलम ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी डीएम को नहीं मिले। वहीं प्रखंड और अंचल के अनुपस्थित कर्मचारियों की हाजरी भी अधिकारियों द्वारा काटी गई।
जांच के दौरान डीएम द्वारा प्रखंड और अंचल कार्यालय के योजना संबंधी पंजी, इन्दिरा आवास सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कागजातों की जांच की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा आरटीपीएस काउंटरों की भी जांच की गई तथा काउंटर पर आवेदन के लिए खड़े लोगों से पूछताछ भी की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन, बालविकास एवं मनरेगा कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। मनरेगा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान श्रम दिवस की जानकारी उपस्थित कार्याक्रम पदाधिकारी विरेन्द्र प्रसाद मंडल से ली। साथ ही कार्यालय के समक्ष जल-जमाव को दुरुस्त करने का निर्देश पीओ को दिया। जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड के चार अनुपस्थित कर्मियों एवं अंचल कार्यालय में प्रधान सहायक सहित सात कर्मियों के हाजरी डीएम द्वारा काटी गई। डीएम के औचक निरीक्षण से जहां प्रखंड कार्यालय में बिना कारण घूमने वालों के बीच दहशत है तो ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों में भी हड़कंप मच गया।