कैंडिल मार्च निकाल दी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि
सहरसा। गौतम इनफोटेक कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान बिहरा परिसर में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर
सहरसा। गौतम इनफोटेक कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान बिहरा परिसर में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके आत्मा की शाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा के बाद बिहरा-पटोरी बाजार में कैंडिल मार्च भी निकाला गया।
सभा को संबोधित करते मौलाना उस्मान ने कहा कि समकालीन भारत के सबसे जीवंत धर्मनिरपेक्ष चेहरे का नाम है डॉ. कलाम।
शिक्षक धर्मेन्द्र नारायण सिंह नयन ने कहा कि डा. कलाम का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और मानवता को समर्पित रहा। समाज सेवी प्रीतेश कुमार सिंह सोनू ने कहा कि डॉ. कलाम का ही देन है कि मिसाइल मैन, परमाणु विस्फोट और डीआरडीओ में उनके अनुसंधान के कारण भारत का वीटो के अधिकार की दावेदारी मजबूत हुई। मो. मजीद ने कहा कि वे सच्चे अर्थ में मूलत: शिक्षक थे और जीवन का अंतिम पल भी शिक्षा देते ही जीया। उनके द्वारा 2020 में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करने का देखे गये स्वप्न साकार हो। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गौतम इनफोटेक के संचालक शिवचन्द्र सिंह शीबू ने डा. कलाम को भारतीय विज्ञान की आत्मा करार देते कहा कि आत्मा कभी मरती नहीं है। सभा को मो. लुकमान, मणिकांत झा, पीताबर झा, प्राजल सुमन, रामचन्द्र झा, राजन सिंह, संजीव कुमार सिंह, उदय सिंह आदि ने संबोधित किया। संस्थान के व्यवस्थापक अजय कुमार सिंह सहित छात्र-छात्रा आदि कार्यक्रम आदि कार्यक्रम में शामिल थे।