Move to Jagran APP

पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन मजनू' अभियान

सहरसा। सदर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया। इस दौरान कुछ स

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 05:40 PM (IST)
पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन मजनू' अभियान

सहरसा। सदर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया। इस दौरान कुछ संदिग्ध जोड़ों से भी पूछताछ की गयी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मत्स्यगंधा के समीप स्थित कारू खिरहरि संग्रहालय के समीप शुक्रवार को लोगों से नजरें छुपाकर एक लड़का को एक लड़की गप्पें लड़ा रहे थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ की। इस दौरान लड़का व लड़की के रिश्तेदार रहने की बात सामने आने पर दोनों के परिजन से बात करने के बाद दोनों के परिजन को सख्त हिदायत दी गयी। इसी बीच सूचना मिली कि मंदिर के ईद-गिर्द भी कई जोड़े घूम रहे हैं। पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ की।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मत्स्यगंधा एकांत में रहने के कारण अक्सर लड़का व लड़की को एकसाथ देखा जाता है। स्थानीय लोग जब विरोध करते हैं तो हाथापाई की नौबत आ जाती है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मनचलों पर लगाम कसने के लिए सुबह व संध्या में विशेष तौर पर कोचिंग गश्ती हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.