आग लगने से पांच घर सहित लाखों की संपति राख
संसू, महिषी (सहरसा) : शनिवार की रात प्रखंड क्षेत्र के कुन्दह गांव के गोरही टोला में आग लगने से पांच
संसू, महिषी (सहरसा) : शनिवार की रात प्रखंड क्षेत्र के कुन्दह गांव के गोरही टोला में आग लगने से पांच घरों में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों खुले आसमान के नीचे आ गए। रविवार को पीड़ितों का हाल जानने भाजपा नेता सुरेंद्र यादव, आम आदमी पार्टी के नेता अनवार आलम कुन्दह पहुंचे। वहीं प्रशासन की ओर से हलका कर्मचारी जनार्दन सिंह व नवहट्टा अंचलाधिकारी एवं जलई थाना प्रभारी मनोज प्रसाद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल लिया।
आग लगने से विरंची मुखिया, रामचन्द्र मुखिया, जयराम मुखिया, रामजतन मुखिया, राजकिशोर मुखिया का घर पूर्णत: जल गया। पीड़ित रामचन्द्र मुखिया का कहना है कि कल ही घरेलू कार्य हेतु बैंक से 20 हजार रुपया निकालकर लाया था और बक्सा में रख दिया। सारे रुपये भी जलकर गए। वहीं विरंची मुखिया का कहना है कि देर रात सोते के बाद आग लगी। जब तक लोग लोग जगते घर का सारा सामान राख हो गया। वहीं उसमें बंधे मवेशी जलकर मर गया। पीड़ितों से मिलने पहुंचे आप नेता अनवार आलम द्वारा पीड़ित परिवार को एक हजार रुपया नकद व 50 किलो अनाज की सहायता प्रदान की गई। वहीं भाजपा नेता सुरेन्द्र यादव ने भी पीड़ितों के बीच सहायता राशि वितरित की। जबकि अंचलकर्मी जनार्दन सिंह द्वारा तत्काल प्रत्येक पीड़ित परिवारों को एक हजार रुपये का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि शेष राशि सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद दी जाएगी।