सेविका को चयनमुक्त करने की अनुशसा
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) संस : सलखुआ प्रखंड के चानन पंचायत की आगनबाड़ी केन्द्र संख्या चार की सेविका क
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) संस : सलखुआ प्रखंड के चानन पंचायत की आगनबाड़ी केन्द्र संख्या चार की सेविका को चयनमुक्त करने की अनुशंसा एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने की है। जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि चानन पंचायत की आगंनबाडी केन्द्र संख्या चार की सेविका अर्चना कुमारी के द्वारा आगनबाड़ी का संचालन नहीं किया जाता है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। आक्रोश के कारण पोलियो अभियान भी प्रभावित होता है। कई बार सलखुआ के बाल विकास पदाधिकारी फिरदोश शेख के द्वारा सेविका को निर्धारित स्थान पर केन्द्र संचालन करने का निर्देश दिया। बावजूद असर नहीं हो सका। सेविका अर्चना कुमारी के द्वारा निर्धारित आगनबाड़ी केन्द्र से आधा किलोमीटर से भी ज्यादा दूर पर केन्द्र संचालन किया जाता है। ग्रामीणों ने इस कारण कई बार अपने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने से इंकार कर दिया।