आग से तीन घर समेत हजारों की संपत्ति राख
सलखुआ (सहरसा), संसू : प्रखंड के साम्हरखुर्द पंचायत के कचोत दियारा बासा पर शुक्रवार को आग लगने से तीन
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 07:06 PM (IST)
सलखुआ (सहरसा), संसू : प्रखंड के साम्हरखुर्द पंचायत के कचोत दियारा बासा पर शुक्रवार को आग लगने से तीन घर समेत हजारों की संपत्ति राख हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार अचानक आग लगने से कचोत निवासी मनोज सिंह, सतेन्द्र सिंह एवं इन्द्रभूषण सिंह का तीन घर समेत घर में रखा अनाज, कपड़ा, नकद आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाना व सीओ को दी गयी है। वहीं अंचलाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि सूचना मिली है। पंचायत के संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल जाच का निर्देश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें