भाजपा नगर में बनाएगी 25 हजार सदस्य
सहरसा, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को विधायक डा. आलोक रंजन के आवा
सहरसा, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को विधायक डा. आलोक रंजन के आवास पर हुई। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा कर नगर में 25 हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
नगर अध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के प्रारंभ में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नगर में 25 हजार लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाना है। सभी वार्ड में सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में कम से कम 500 सदस्य एवं प्रत्येक बूथ पर एक सौ सदस्य बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल से मिस्ड कॉल कर भी सदस्य बनाया जाना है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने का सुझाव दिया। बैठक में नगर संगठन प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी शिवभूषण सिंह ने कहा कि प्रत्येक सक्रिय सदस्य कम से कम एक सौ सदस्य बनाएंगे। बैठक में नगर उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी मनीष चौधरी, नगर महामंत्री प्रो. नवनीत सिंह, रेवती रमण, पंकज स्वर्णकार, प्रवीण, संतोष गुप्ता, राजीव रंजन, रंजीत चौधरी, रामनाथ साह, विकास कुमार आदि मौजूद थे।