लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रही धान अधिप्राप्ति
मुकेश श्रीवास्तव, पूर्णिया जिले में विलंब से धान अधिप्राप्ति कार्य शुरु किये जाने के बाद भी पैक्स
मुकेश श्रीवास्तव, पूर्णिया
जिले में विलंब से धान अधिप्राप्ति कार्य शुरु किये जाने के बाद भी पैक्स एवं राज्य खाद्य निगम के उदासीनता से जिला में धान अधिप्राप्ति कार्य में पिछड़ रहा है। जिला पदाधिकारी ने जिले के 251 पैक्सों में 151 पैक्स को धान अधिप्राप्ति के लिए अधिकृत किया है परन्तु अब तक मात्र 124 पैक्सों द्वारा ही धान की खरीदारी की जा रही है। इसी प्रकार राज्य खाद्य निगम को प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक एक धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोलना था। इनमें 14 क्रियाशील केन्द्रों में मात्र 2 जलालगढ़ व बैसा प्रखंड में ही क्रियाशील है। अन्य 12 प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति कार्य बंद पड़े है। जिले में पैक्स द्वारा 52 हजार मैट्रिक टन एवं राज्य खाद्य निगम को 13 हजार मैट्रिक टन कुल 65 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 28 जनवरी तक पैक्सों से 1634.75 मेट्रिक टन एवं बिहार राज्य खाद्य निगम ने 47.530 मेट्रिक टन कुल 1682.280 मेट्रिक टन की खरीदारी कर अपने लक्ष्य का मात्र 2.59 प्रतिशत ही पूरा कर पाया है।
धान अधिप्राप्ति में किसान हो रहे परेशान
जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य सभी पंचायतों में क्रय केन्द्र नही खोला गया है जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों के धान को नमी के नाम पर क्रय केन्द्र से वापस किया जाता है वही क्रय केन्द्र पर बिचौलियों का दबदबा कायम है। किसान थक हार कर बिचौलियों के हाथ औने-पौने कीमत पर बेचने को मजबूर हो गये है। इनमें प्राय: किसान ऐसे हैं जिन्हें के पास धान बेचने के लिए नही बचे है। ऐसे में धान अधिप्राप्ति के नाम पर बोनस का लाभ भी विचौलियों को ही मिल रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी
वर्तमान में धान अधिप्राप्ति की स्थिति अच्छी नही है परन्तु जल्द ही इसमे सुधार कर लिया जाएगा। धान अधिप्राप्ति में गति लाने के लिए सभी पैक्सों एवं एसएफसी को धान खरीदारी में तेजी लाने के निर्देशित किया गया है।
सदन जमादार
जिला आपूर्ति पदाधिकारी,पूर्णिया
==========
किसने कितने धान की खरीदारी की
पूर्णिया पूर्व -17 पैक्स ने 230.03 मे.टन
अमौर-5 पैक्स ने 126.00 मे.टन
डगरुआ-14 पैक्स ने 131.50 मे.टन
बैसा -9 पैक्स ने 133.90 मे.टन
धमदाहा -8 पैक्स ने 62.40 मे.टन
बी.कोठी - 7 पैक्स ने 75.50 मे.टन,
कसबा -11 पैक्स ने 207.35 मेट्रिक टन
बायसी - 10 पैक्स ने 137.74 मे.टन
भवानीपुर -8 पैक्स ने 117.50 मे.टन
के.नगर -11 पैक्स ने 114.00 मेट्रिक टन
रुपौली -4 पैक्स ने 70.63 मे.टन
श्रीनगर -5 पैक्स ने 40.10 मे.टन
जलालगढ़ 5 पैक्स ने 57.90 मे.टन
बनमनखी 10 पैक्स ने 130.20 मे.टन