नवसाक्षर महिलाओं को किया गया पुरस्कृत
बायसी (पूर्णिया), संस: जिला कार्यक्रम साक्षरता के निर्देशानुसार रविवार को सभी संकुल संसाधन केन्द्र म
बायसी (पूर्णिया), संस: जिला कार्यक्रम साक्षरता के निर्देशानुसार रविवार को सभी संकुल संसाधन केन्द्र में अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कई नवसाक्षर महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रखंड के सभी दस संकुल संसाधन केन्द्र में अति पिछड़ा वर्ग, महादलित, अल्पसंख्यक नवसाक्षर महिलाएं शामिल हुई। ये महिलाएं अक्षर, अंक दौड़, अक्षर से शब्द, शब्द से वाक्य बनाने वाले प्रतियोगिता में शामिल हुई। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पहुंची नवसाक्षरों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त गणित, गीत, संगीत, रंगोली में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। नवसाक्षर महिलाओं को जन धन योजना अन्तर्गत पासबुक खोले जाने की जानकारी दी गई। मध्य विद्यालय में संकुल समन्वयक तरूण यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक मो.मुसब्बीर आलम एवं केआरपी पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया।