पंस की बैठक में छाया शिक्षक प्रतिनियुक्ति का मामला
सिमरीबख्तियारपुर,(सहरसा), संस: शुक्रवार को प्रखंड के कृषि भवन में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शि
सिमरीबख्तियारपुर,(सहरसा), संस: शुक्रवार को प्रखंड के कृषि भवन में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शिक्षकों की अवैध रूप से प्रतिनियुक्ति का मामला छाया रहा। प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीडीओ चंदा कुमारी, उप प्रमुख अशोक कुमार सहित कई प्रतिनिधी उपस्थित थे। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग ने कानून को ताक पर रखकर शिक्षकों का डिपटेशन कर दिया है। तरियामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला में पाच शिक्षक पदस्थापित है। जिसमें तीन महिला एवं दो पुरूष शिक्षक है। लेकिन दोनों पुरूष शिक्षक का विभाग ने डिपटेशन कर दिया। जिन कारण विद्यालय की पढ़ाई चौपट हो गयी है। डिपटेशन किये शिक्षक को अविलंब मूल विद्यालय में भेजा जाय। उप प्रमुख अशोक यादव ने कहा कि तटबंध के अंदर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिण वाड़ी टोला घोघसम में कुल 11 शिक्षक है। लेकिन मात्र दो ही शिक्षक आते है। बांकी फरार रहते है। खिचड़ी तो कई सालों से बंद है। कोई भी जाच करने नहीं आता है। सिमरी पंचायत के मुखिया जयंती देवी ने मध्य विद्यालय सिमरी में पढ़ाई व्यवस्था चौपट रहने का मामला उठाया। मुखिया का कहना था कि शिक्षक पढ़ाई के बदले गप करने में ज्यादा समय देते है। मुहम्मदपुर पंचायत के मुखिया बबली सिंह ने पंचायत मे मनरेगा से कार्य हो गया। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। पंचायत को राशि देने की माग की। बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार, मुखिया सरिता कुमारी, समिति सदस्य वकील सिंह, सहदेव यादव, धिरेन्द्र सिंह, बीआरपी ब्रजेश सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि बैठे थे।