महागबंधन के नेता व कार्यकर्ता ने सीएम का किया स्वागत
सहरसा, जागरण संवाददाता : खगड़िया जिला के बैलदोर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने शुक्रवार को
सहरसा, जागरण संवाददाता : खगड़िया जिला के बैलदोर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करीब 12 बजे सहरसा हवाई अड्डा पहुंचे। जहां जदयू, राजद, कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी बारी-बारी से भेंट कर कार्यकर्ताओं से हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री श्री मांझी ने सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर लिया। उसके बाद राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं जदयू विधायक डा. अरुण कुमार, रत्नेश सादा, राजद विधायक डा. अब्दुल गफूर, जदयू नेता अंजुम हुसैन, अक्षय झा, आनंदी मेहता, मो. मोहीउद्दीन, शैलेन्द्र शेखर, सुशील यादव, अमर यादव, स्मिता सिंहा, नगर परिषद अध्यक्ष राजू महतो, वार्ड पार्षद अनिल गोप, युवा शक्ति के शशि यादव, देवनारायण उर्फ नूनू यादव, गुड्डू यादव, जीतेन्द्र भगत, राजद नेता छत्री यादव, कांग्रेस के विष्णुदेव सिंह, कुमार हीरा प्रभाकर सहित अन्य ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल थे।
---
चाक-चौबंद थी व्यवस्था
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद थी। प्रमंडलीय आयुक्त रामरुप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला पदाधिकारी शशिभूषण कुमार, पुलिस अधीक्षक पंकज सिंहा, एसडीओ राजेश कुमार सिंह सहित तमाम आलाधिकारी हवाई अड्डा में मौजूद थे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री परिसदन पहुंचे जहां जिलाधिकारी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बैलदोर के लिए रवाना हो गये।