प्रशासन की सूची में शामिल नहीं था छठ पोखर
- छह बच्चों की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन सहरसा, जागरण संवाददाता : शहर के सुलिंदाबाद रोड में
- छह बच्चों की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन
सहरसा, जागरण संवाददाता : शहर के सुलिंदाबाद रोड में विनीत पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पोखर पर भले ही लोग छठ पूजा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह पोखर प्रशासन की सूची में शामिल नहीं था।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा 27 पोखर को छठ पूजा की सूची में रखा गया था। जिसकी जानकारी नप द्वारा जिला प्रशासन को भी दी गयी थी। लेकिन विनीत पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पोखर इसमें शामिल नहीं था। लोगों की मानें तो पंप मालिक ने पंप के समीप मिट्टी भरने के लिए खुदाई की थी। जिस कारण वह बड़ा गड्ढा हो गया था। जिसमें पानी डालकर मछली पालन भी पंप मालिक करते थे। मोहल्ले के समीप अन्य पोखर दूर रहने के कारण लोग पिछले दो-तीन वर्षो से वहां छठ पूजा करने लगे। जिस कारण यह सूची में शामिल नहीं था।
कोट..
'किसी भी स्तर से उक्त पोखर पर छठ होने की सूचना नहीं दी गयी थी। और न ही पोखर सूची में शामिल था। जिस कारण निजी स्तर पर ही वहां सफाई हुई होगी।'
दिनेश राम
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सहरसा
---