लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
पतरघट (सहरसा), संसू: पतरघट व सिहेंश्वर पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामारी कर मोटरसाइकिल लूटकांड के आरो
By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 07:12 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 07:12 PM (IST)
पतरघट (सहरसा), संसू: पतरघट व सिहेंश्वर पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामारी कर मोटरसाइकिल लूटकांड के आरोपी गोलमा निवासी रिंकू पोद्दार को बैंक चौक से गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष मो. इजहार आलम एवं सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 134/14 का आरोपी है। जो मोटरसाइकिल लूट गिरोह का सदस्य है। दिनांक 18 अगस्त 2014 को तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात अपराधियों ने गम्हरिया निवासी विजय कुमार स्वर्णकार की मोटरसाइकिल लूट ली थी। गिरफ्तार रिंकू वारदात बाद अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया था। उक्त कांड के चार अभियुक्त जेल में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें