छठे चरण के पैक्स चुनाव में 245 सीट रिक्त
सहरसा, जासं: 19 अक्टूबर को जिले के छह प्रखंडों में 84 पैक्स अध्यक्ष व इसके 924 कार्यकारिणी सदस्यों क
सहरसा, जासं: 19 अक्टूबर को जिले के छह प्रखंडों में 84 पैक्स अध्यक्ष व इसके 924 कार्यकारिणी सदस्यों के हुए चुनाव में अध्यक्ष के सात तथा सदस्यों के 238 सीट रिक्त रह गये।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशिभूषण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अध्यक्ष पद से नवहट्टा में 14, सदस्य पद से 143, महिषी में सदस्य के 17 व 157, सिमरीबख्तियारपुर में अध्यक्ष के 19 व सदस्य के 176, सलखुआ के अध्यक्ष के 11, सदस्य के 92, बनमा इटहरी प्रखंड के अध्यक्ष के सात व सदस्य के 67 तथा सोनवर्षा प्रखंड के सदस्य के 19 और कार्यकारिणी सदस्य के 161 पदों के लिए निर्वाचन व निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
मौके पर एसडीओ राजेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता किरण सिंह, डीपीआरओ बिन्दुसार मंडल व सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे।