Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव : जीत के जश्न पर खूब उड़े गुलाल

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा), संस : प्रखंड 19 पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना शातिपूर्ण संपन्न हो

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 06:09 PM (IST)
पैक्स चुनाव : जीत के जश्न पर खूब उड़े गुलाल

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा), संस : प्रखंड 19 पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना शातिपूर्ण संपन्न हो गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ चंदा कुमारी ने प्रमाणपत्र दे दिया। चकभारो पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष मो. अदनान दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे। इस जीत को उन्होंने जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कभी डिगने नहीं दूंगा। बेलवाड़ा पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष अम्बिका सिंह दूसरी बार विजयी हुए। जीत के बाद पंचायत के लोगो का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत के किसानों के लिये वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। सरडीहा पंचायत से भाजपा के मंडल अध्यक्ष ब्रज कुमार सिंह ने पैक्स चुनाव में बाजी मारी। इस जीत को उन्होंने पूरे सरडीहा पंचायत की जीत बताया। कहा कि पंचायत के लोगो ने जो भरोसा जताया है उसे पूरा करेंगे। कठडुमर पंचायत से संजीव यादव ने चुनाव जीता। जीत का पूरा श्रेय जनता को देते कहा कि जनता के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। किसानों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

loksabha election banner

पंचायत विजयी

खमौती अर्जुन यादव

कठड़ुमर संजीव यादव

घोघसम सिन्धु यादव

खजूरी विनोद यादव

पहाड़पुर भवेश यादव

बघवा पंकज झा

मोहनपुर राजाराम साह

सिटानाबाद दक्षिणी अब्दुल सलाम

सिटानाबाद उतरी अशोक कुमार राणा

सोनपुरा अभिलाषा कुमारी

बैलवारा अम्बिका सिंह,

मुहम्मदपुर फुलेश्वर यादव

सरोजा यदुनंदन यादव

सरडीहा ब्रज कुमार सिंह

रायपुरा निखिल कुमार राय

महखड़ रंजीत कुमार यादव

सिमरी अरबिन्द कुमार यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.