प्रदूषण मुक्त मनाएं दीपावली
सहरसा, जासं: दीपावली जगमग दीपों का त्योहार है। इसका उदेश्य है, लोगों के जीवन में खुशियां लाना। परंत
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 09:58 PM (IST)
सहरसा, जासं: दीपावली जगमग दीपों का त्योहार है। इसका उदेश्य है, लोगों के जीवन में खुशियां लाना। परंतु, किरासन और पटाखों के अत्यधिक प्रयोग के कारण जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं कभी-कभी लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, और उनकी खुशियां भी छीन जाती है। यह कहना है प्रसिद्ध अस्थि शल्य चिकित्सक सह रेड क्रास के मानद सचिव डा. अबुल कलाम का।
उनका कहना है कि इस खुशी के त्योहार को हमसभी मिल-जुलकर मनाएं, किरासन की बजाय अधिक से अधिक मोमबत्ती का प्रयोग करें, खुशी में समाज वैसे लोगों को शामिल करने की कोशिश करें, जिन्हें त्योहार मे भी खुशी नहीं मिल पाती।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें