दियारा के बूथों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
सहरसा, जेएनएन : जिले के छह प्रखंडों में रविवार को होने वाले पैक्स चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन पूर
सहरसा, जेएनएन : जिले के छह प्रखंडों में रविवार को होने वाले पैक्स चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। दियारा के बूथों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
सिमरीबख्तियारपुर : अनुमंडल के तीनों प्रखंड में पैक्स चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 95 मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मी को रवाना कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि मतदान सिमरी बख्तियारपुर के 19, सलखुआ के 10 एवं बनमा ईटहरी के 7 पंचायतो में पैक्स चुनाव होगा। शातिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सजग है। सभी मतदान केन्द्र पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गयी है। कोसी दियारा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर जिला पुलिस बल की तैनाती की गयी है। गश्ती को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया है। चुनाव को लेकर मतदान के दिन धारा 144 लागू रहेगी। बिना अनुमति प्राप्त वाहन मतदान वाले क्षेत्र में नहीं चलेगी। उन्होंने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर के 48, सलखुआ के 48, सलखुआ के 30 एवं बनमा इटहरी के 17 मतदान केन्द्र पर चुनाव होगा।
सोनवर्षा : चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच प्रखंड मे पैक्स का चुनाव आज होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को ले प्रशासन कटिबद्ध है एवं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को ले प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर तैयारी की है। कुल 68 पंचायत अध्यक्ष एवं 205 कार्य समिति पद के लिये चुनाव होने है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रखंड के 21 पंचायतों में से दो पंचायत बरेठ एवं खुजराहा को छोड़कर बाकी 19 पंचायतों मे मतदान होगा। दोनों पंचायतों में कोरम पूर्ति नहीं होने चलते तत्काल मतदान स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कुल 48 मतदान केन्द्र बनाऐ गये है एवं सभी मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ले भारी पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया जाऐगा। इसके अलावे 21 पेट्रोलिंग, 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाया जाऐगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान विधि व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों की खैर नहीं है। प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मतदान की गिनती 20 अक्टूबर को सोनवर्षा उच्च विद्यालय के प्रांगण में होगी।