अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रही राज्य सरकार
सहरसा, जासं: शनिवार को बिहार बचाओ- बिहार बनाओ अभियान के तहत मछली बाजार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
सहरसा, जासं: शनिवार को बिहार बचाओ- बिहार बनाओ अभियान के तहत मछली बाजार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुर रहमान एवं प्रदेश अध्यक्ष मो. खालिद कमाल मौजूद रहे।
मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रफत परवेज की अध्यक्षता में बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री अब्दुर रहमान ने कहा कि बिहार में भाजपा से अलग होने के बाद राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों की अनदेखी प्रारंभ कर दिया है। मदरसा शिक्षकों की हालत खराब है। राज्यभर में अल्पसंख्यक पर जुल्म की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। प्रदेश अध्यक्ष मो. कमाल ने कहा कि एनडीए की सरकार ने जो भी विकास के कार्य प्रारंभ किये थे, वह आज ठप पड़ गया है। इसके लिए राज्यभर में अभियान चलाने की जरुरत है।
मौके पर प्रदेश महामंत्री सैयद नौशाद, प्रदेश मंत्री साजिद रहमान, प्रवक्ता रफत परवेज, जिलाध्यक्ष मो. महताब, उपाध्यक्ष वसी अख्तर, मो. अनवर आलम, कुश मोदी, चंदन सिंह, शशिशेखर सम्राट आदि मौजूद रहे।