अवांछित तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: एसपी
सहरसा, जागरण संवाददाता : दुर्गापूजा पर शांति बनाये रखने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक पंकज सिंहा क
सहरसा, जागरण संवाददाता : दुर्गापूजा पर शांति बनाये रखने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक पंकज सिंहा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा। शामिल एसपी, एसडीपीओ प्रेमसागर, थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। एसपी श्री सिंहा ने बताया कि पूजा के दौरान अवांछित तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों को हिरासत में भी ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा समिति से सीसीटीवी कैमरा लगाने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा सभी थाना में शांति समिति की बैठक की गयी है। पूजा स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मी व सादे वर्दी में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। जबकि क्वीक रिसपांस टीम का भी गठन किया गया है।
एसपी ने कहा कि मनचलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। छेड़खानी या अन्य शिकायत मिलने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ऐसे असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों व पूजा समिति से शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया। एसपी ने बताया कि इसके अलावा अवांछित तत्वों पर 107 की भी कार्रवाई की जा रही है। बंधपत्र भराने के दिशा में भी कार्रवाई हो रही है।