मीड डे मील वर्क्स यूनियन का राज्य सम्मेलन 21 को
सहरसा, जासं : मीड डे मील वर्क्स यूनियन का प्रथम बिहार राज्य सम्मेलन सहरसा पटेल मैदान में 21 सितम्बर को आयोजित किया गया है। सम्मेलन की सफलता के लिए सोमवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में स्वागत समिति की बैठक हुई। बैठक में यूनियन के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता व विरादराना संगठनों के नेतृत्वकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सम्मेलन के मौके पर आयोजित रैली, प्रतिनिधियों के भोजन, आवासन व अन्य व्यवस्था के लिए उप समिति बनाई गई। तथा सभी समितियों को तैयारी में लगने का आह्वान किया गया। संबोधित करते हुए यूनियन के मुख्य संरक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सम्मेलन को यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक ए आर सिंधु, सीटू के राज्य महामंत्री, गणेश प्रसाद सिंह, किसान सभा के राज्य महामंत्री अवधेश कुमार, जनवादी महिला समिति की राज्याध्यक्ष रामपरी देवी, पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव संबोधित करेंगे। रैली के पश्चात प्रतिनिधि सत्र होगा, जिसमें एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में स्वागत मंत्री राजेन्द्र प्रसाद महतों, स्वागताध्यक्ष रामाकांत राय, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री शैलेन्द्र यादव, निर्माण मजदूर यूनियन के जिला संयोजक व्यास प्रसाद यादव, सह संयोजक प्रदीप गुप्ता, गुरुदेव शर्मा, शिवानंद विश्वास, अशोक राम, दिलीप ठाकुर, विष्णुराज सहनी, दिलीप साह, शैलेन्द्र रजक, छोटेलाल सादा, बौआ झा आदि मौजूद रहे।