रामकुमार बने संस्कृति मिथिला के अध्यक्ष
By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 06:57 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 06:57 PM (IST)
सहरसा, जासं: रविवार को संस्कृति मिथिला संस्था के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रामकुमार सिंह पुन: संस्था के अध्यक्ष चुने गये। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आगामी रविवार को बटराहा में बैठक आयोजित कर कमेटी को अंतिम रुप दिया जायेगा। मौके पर प्रो. विद्यानंद मिश्र, दीपनारायण ठाकुर, भोगेन्द्र शर्मा, किसलय कृष्ण, भगवान झा, सुमन समाज, केदारनाथ गुप्ता, फौजी विपुल कुमार सिंह, मदन मोहन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें