कर्मचारी संघ का होगा पुनर्गठन
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:56 PM (IST)
सहरसा, जासं : अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को अंबेडकर पुस्तकालय में हुई। बैठक में संघ के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। जिला सचिव शंभु पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन अगस्त को चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी। वक्ताओं ने अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया। बैठक में अंबेडकर पुस्तकाल के जीर्णोद्धार पर विमर्श किया गया। जबकि पुस्तकालय में पुस्तकों की अनुपलब्धता पर चिंता जतायी गयी। बैठक में भूपेन्द्र कुमार भूवन, आनंदी राम, शशिशेखर भारती, विनोद कुमार राम, सरदेन्दु भूषण, राजकिशोर राउत, अनिल कुमार भारती, गौरव कुमार चंद, चंद्रशेखर आजाद, संजय पासवान, परमानंद पासवान, बलराम पासवान, मुकेश रजक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें