दावत-ए-इफ्तार में दिखा सर्वधर्म सद्भाव
सहरसा, जासं : सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार की शाम शहर के डीबी रोड स्थित कृषि भवन परिसर में इफ्तार पार्टी दी। इसमें सर्वधर्म सद्भाव देखने को मिला। इफ्तार में शामिल हुए सभी धर्म के लोगों ने कौमी एकता का पैगाम दिया।
सांसद ने कहा कि रमजान का पाक महीनों लोगों को करीब लाता है। माहे रमजान में रोजेदारों के लिए इफ्तार का विशिष्ट महत्व है। इफ्तार पार्टी में महिषी के विधायक डा. अब्दुल गफूर, जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष रितेश रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव रंजीत यादव, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत, अजय सिंह, मो. कलीम, वार्ड पार्षद मो. मशरफ, मो. मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
राजनपुर से संसू के अनुसार : महिषी प्रखंड के राजनपुर मध्य विद्यालय परिसर में राजद के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कई पंचायतों से आए हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। लोगों ने कतारबद्ध होकर रोजा खोला। जामा मस्जिद के इमाम कारी कफील साहब ने रमजान व इफ्तार के महत्व पर प्रकाश डाला। राजद के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने रोजेदारों से देश में अमन-चैन एवं सूबे की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ मांगने की अपील की। इफ्तार पार्टी में मुखिया गुजेश्वर सिंह, विरेन्द्र नारायण सिंह, निर्भय सिंह, सत्तारे आलम, बचनेश्वर सादा, झाजी, संजय सुमन, गुलाम रब्बानी, मीर मजीद, मनेश्वर सिंह, विलास चौधरी आदि शामिल हुए।